नॉन घोटाला मामले में याचिकाकर्ता हमर संगवारी की ओर से बहस हुई पूरी
बिलासपुर
बहुचर्चित नान घोटाला के मामले में हाईकोर्ट के जस्टिस पी. सेम. कोशी की स्पेशल डिवीजन बेंच में फिर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता हमर संगवारी एनजीओ की ओर से अधिवक्ता सुदीप जौहरी ने अपना बहस पूरा कर लिया। इसके साथ ही अन्य याचिकाकर्ता वीरेंद्र पांडेय और याचिकाकर्ता मिड डे मिरर ने हमर संगवारी के बहस को एडाप्ट कर लिया। अब अगले शुक्रवार को इंटरविंनर बीजेपी के विक्रम उसेंडी की ओर से बहस शुरू होगा। बहस में अधिवक्ता सुदीप जौहरी ने कहा कि फर्जी राशन कार्ड से चांवल का उठाव हुआ और कहां बेचा गया। सीएजी के रिपोर्ट के अनुसार 2013-14 में 14 -15 लाख फर्जी राशनकार्ड बन गए। साथ ही तत्कालीन खाद्यमंत्री द्वारा विधानसभा में जवाब दिया था कि 66 लाख सही है, जबकि टोटल जनसंख्या 56 लाख है।

पाठको की राय